Jharkhand Weather: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई कंपकपी, 6 जिलों में आज ठंड का अलर्ट, गुमला में पारा 5 डिग्री दर्ज

Jharkhand Aaj Ka Mausam: झारखंड में ठंड ने जबरदस्त ‘यू-टर्न’ लेते हुए वापसी की है. हिमालय की बर्फीली हवाओं के कारण गुमला का न्यूनतम तापमान गिरकर 5°C पर पहुंच गया है. पलामू और सिमडेगा सहित 6 जिलों में पारा 5-7 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. धूप के बावजूद कंकनी बरकरार है. जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है.

रांची: झारखंड में ठंड ने एक बार फिर जबरदस्त वापसी की है, जिसे मौसम के ‘यू-टर्न’ के रूप में देखा जा रहा है. महज चार दिन पहले तक जहां लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिलने लगी थी और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया था, वहीं पिछले 24 घंटों के भीतर स्थिति पूरी तरह बदल गई है. राज्य के गुमला जिले में ठंड का सबसे घातक प्रहार देखने को मिला है, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है. सुबह और शाम तो दूर, अब दोपहर की धूप में भी लोगों को कंकनी भरी हवाओं के कारण राहत नहीं मिल रही है.

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस अचानक आए बदलाव का मुख्य कारण हिमालयी क्षेत्रों में हो रहे बर्फीले तूफान और बर्फबारी है. उत्तर से आ रही इन बर्फीली हवाओं ने पूरे झारखंड को अपनी चपेट में ले लिया है. ठंड की यह वापसी किसी ‘फिल्मी हीरो’ के कमबैक जैसी है, जिसने महज 48 घंटों के भीतर पूरे प्रदेश का मिजाज बदल दिया. अगले कुछ दिनों तक कंकनी का यह दौर जारी रहने की संभावना है, जिससे जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है.

6 जिलों में ठंड का अलर्ट
आज राज्य के कम से कम छह जिलों पलामू, हजारीबाग, गुमला, चतरा, कोडरमा और सिमडेगा में हाड़ कंपाने वाली ठंड का अलर्ट है. इन जिलों में न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. हालांकि, दोपहर में आसमान साफ रहेगा और धूप भी खिलेगी, लेकिन हवा में मौजूद नमी और ठंडक के कारण धूप बेअसर साबित हो रही है। राजधानी रांची सहित अन्य जिलों में भी पारा 9 से 10 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने लोगों को विशेषकर सुबह और देर रात सतर्क रहने की सलाह दी है.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *