
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की मोस्ट अवेटेड मूवीज में अभिनेता ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 4 का नाम शामिल है। लंबे समय से कृष 4 मेकिंग को लेकर चर्चा में बनी हुई है। बीते साल राकेश रोशन ने ये साफ कर दिया था कि वह कृष फ्रेंचाइज को डायरेक्ट नहीं करेंगे, बल्कि उनके बेटे ऋतिक एक्टर के साथ-साथ निर्देशक की दोहरी जिम्मेदारी को निभाएंगे।
लेकिन अब कृष 4 को लेकर फिर से संकट के बादल मंडराते हुए नजर आ रहे हैं। खबर आ रही है कि कृष 4 के बजट को लेकर निर्माता संग ऋतिक रोशन की बात नहीं बन पा रही है।
कृष 4 के बजट पर सस्पेंस
फिल्म कृष 4 को ऋतिक रोशन के करियर सेविंग मूवी के तौर भी देखा जा रहा है। इस सुपरहीरो फ्रेंचाइजी ने बीते समय में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अब ऋतिक कृष 4 को बड़े पैमाने पर बनाने की योजना बना रहे हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार कृष 4 की लागत को लेकर फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा और ऋतिक रोशन के विचार आपस में नहीं मिल रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार-
