झारखंड विधानसभा के सभागार में आज राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखंड शाखा की वार्षिक आम बैठक हुई…
बैठक की अध्यक्षता झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबिन्द्र नाथ महतो ने की। बैठक मे झारखण्ड विधानसभा के सदस्यों के अलावा विधानसभा के कई अधिकारियों ने हिस्सा लिया.बैठक के दौरान आगामी विधानसभा कार्य दिवसों मे सत्र के सुचारु संचालन समेत सदस्यों के बीच समन्वय समेत कई दूसरे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई
बैठक को सम्बोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष रबिन्द्र नाथ महतो ने कहा कि राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ वह मंच है जो, लोकतान्त्रिक मूल्यों, स्वशासन की प्रतिबद्धता और वैश्विक संसदीय परंपराओं के साथ हमारे गहरे लगाव का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि इस मंच के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने की जरुरत है. विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ की स्थापना सन 1911 मे ब्रिटिश सरकार के द्वारा अपनी विभिन्न विधायिका के बीच समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से किया गया था.लेकिन, कालांतर मे यह मंच विस्तृत होकर आज एक वैश्विक लोकतान्त्रिक मंच का रूप ले चुका है.उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ दुनिया के 56 देशों के 180 विधायी संस्थाओं का एक विशाल समूह है.विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत विधायकों के लिए शोक व्यक्त किया .. और विधायी कार्यों मे उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया. बैठक में संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर, विधायक सीपी सिंह, पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह, पूर्ण सांसद फुरकान अंसारी सहित अन्य नेता हुए शामिल।
रबिन्द्र नाथ महतो, स्पीकर, विधानसभा