प्रदेश भर में कार्यकर्ता लगाएंगे घरों पर पार्टी का झंडा
प्रदेश और जिला कार्यालय में पार्टी की विकास यात्रा,मोदी सरकार की उपलब्धियों पर होगी चर्चा
प्रदेश कार्यालय,रांची में 11 बजे पूर्वाह्न होगा कार्यक्रम
भाजपा अपने 47 वें स्थापना दिवस को पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाएगी। स्थापना दिवस कार्यक्रम के संयोजक सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 6 अप्रैल को पार्टी के लाखों कार्यकर्ता,समर्थक अपने अपने घरों में पार्टी का ध्वज लगाएंगे।
बताया कि इसके लिए पार्टी की ओर प्रदेश एवं जिला मुख्यालयों में पार्टी की विचारधारा,इतिहास ,विकास, पिछले लगभग 12 वर्षों से मोदी सरकार द्वारा पार्टी की नीतियों ,विचारों के अनुरूप जनसेवा में किए गए कार्य, विभिन्न भाजपा शासित प्रदेशों में सरकारों के द्वारा किए गए लोक कल्याणकारी कार्यों ,उपलब्धियों की चर्चा होगी।
बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू जी ,नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी जी,संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह जी सहित प्रदेश पदाधिकारी गण,प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
बताया कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने में देश के करोड़ो कार्यरताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।