रांची में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई. बैठक में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, सांसद महुआ माजी,सांसद कालीचरण मुंडा,मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ,विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, खूंटी विधायक सुरेश बैठा और मेयर रोशनी खलखो शामिल हुए इसके अलावे
बैठक में जिले के सभी अधिकारी DC, SSP, DDC, नगर आयुक्त और अन्य विभागों के प्रमुख मौजूद रहे
यह त्रैमासिक बैठक जिले में विकास कार्यों की जवाबदेही तय करने के लिए की गई.
जिसमे सड़क, पेयजल, बिजली और केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की गई बैठक में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वच्छ भारत मिशन जैसे प्रमुख विकास कार्यों की गति पर चर्चा कर दिशा-निर्देश दिए दिए गए
बैठक के बाद मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा रांची में बैठक में कई तरह की बातें सामने आई है .कुल मिलाकर आज केंद्र सरकार के द्वारा जो योजना जरूर संचालित हो रही है इसमें कोई शक नहीं है पर कई बार होता है कि कई योजनाओं धरातल तक नहीं पहुंच पाती है या जो पैसे हैं वह लेट से पहुंचती है.
उन सभी पर भी बात हुई अपने विधानसभा से संबंधित मामलों को बैठक में रखा NHAI का मामला हो या किसान केसीसी लोन का समय पर नहीं मिल पाता है .उन चीजों को भी यहां पर रखे हैं खेती नेचुरल फार्मिंग की योजना टपक सिंचाई योजना उसकी परफॉर्मेंस और उसके बेहतर करने की सलाह भी दी गई है. युद्ध की वजह से इसबार देशभर में फर्टिलाइजर का शॉर्टेज होने वाला है. किसानों में भी इसको लेकर चिंताएं बढ़ी है इसे कैसे निपटाया जाए इसको लेकर भी बैठक में बातें हुई है अपने-अपने जिलों पर कालाबाजारी की रोक को लेकर जिलों के सभी उपायुक्तो को भी निर्देशित किया गया है .